खण्डस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में होनहार बेटियों ने दिखाया दम

जीत-हार से अधिक जरूरी है खेलों में सहभागिताः मुनीश कुमार मिश्र खेलपथ संवाद शाहजहांपुर। नेहरू युवा केन्द्र शाहजहांपुर के तत्वावधान में विकासखंड भावलखेड़ा के ग्राम हथौड़ा के ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में खण्डस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश कुमार मिश्र एवं प्रबंधक डॉ. आशुतोष शुक्ला द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में होनहार खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल से सभी का दिल जीत .......

चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी ने जीता महिला कबड्डी का खिताब

टीम में सभी खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश की रहीं शामिल खेलपथ संवाद बद्दी(सोलन)। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के कबड्डी वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने स्वर्ण पदक जीता है। यूनिवर्सिटी की ओर से खेलने वाली सभी खिलाड़ी हिमाचल की रहीं। सभी खिलाड़ी नालागढ़ के राजपुरा स्थित खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण ले रही हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने इस मुकाबले को 33-31 से जीता। साक्षी शर्मा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।  असम के गुवाहाटी में.......

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जैन यूनिवर्सिटी का जलवा

ऐश्वर्य प्रताप ने जीते दो स्वर्ण पदक, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को कबड्डी का स्वर्ण खेलपथ संवाद गुवाहाटी। हांगझोऊ एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दोहरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के ऐश्वर्य ने पहले 10 मीटर एयर राइफल का व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। इसके बाद उन्होंने विदित जैन और मनप्रीत सिंह बसरा के साथ मिलकर इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण भी अपने नाम क.......

झांसी छात्रावास ने जीता जूनियर बालक हॉकी का ताज

खिताबी मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 4-0 से हराया खेलपथ संवाद गोरखपुर। झांसी छात्रावास के होनहार लड़कों ने गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 4-0 से करारी शिकस्त देकर प्रदेशीय जूनियर हॉकी का खिताब जीत लिया। खेल विभाग और हॉकी उत्तर प्रदेश के समन्वय से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर आयोजित प्रदेशीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश भर के होनहारों ने अपना कौशल दिखाया। खेल निदेशक और हॉकी उत्तर .......

चंडीगढ़ के हर्ष सरोहा को 50 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्सः शुभ्रांत ने 200 मीटर में जीता सोना वेटलिफ्टिंग में विजय, स्नेहा ने जीते स्वर्ण खेलपथ संवाद गुवाहाटी। तैराकों ने जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलूरू को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्णिम शुरुआत दिलाई है। शुभ्रांत पात्रा ने 200 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण अपने नाम किया वहीं 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण भी जीता। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हर्ष सरोहा ने 50 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण पदक जीता।  .......

आयुषी, नमिता, प्रांजलि, रानी, जोया बढ़ाएंगी यूपी का गौरव

चौक स्टेडियम की पांच बेटियां खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो लीग में दिखाएंगी दम खेलपथ संवाद लखनऊ। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के इनडोर हॉल में आज से शुरू हो रही खेलो इंडिया वूमेंस ताइक्वांडो लीग फेस-2 में चौक स्टेडियम की पांच बेटियां भी दमखम दिखाने को तैयार हैं। यह लीग 24 फरवरी तक चलेगी। पहली खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो लीग के लिए चौक स्टेड.......

एमपी में खिलाड़ियों के लिए नये समय का शंखनाद

सीएम मोहन यादव ने कहा- मध्य प्रदेश बनेगा नम्बर वन सभ्य समाज की स्थापना के लिए खिलाड़ी और खेल मैदान जरूरीः विश्वास सारंग खेलपथ संवाद भोपाल। आज खिलाड़ियों के नए समय का शंखनाद हुआ है, अब मध्य प्रदेश पूरे देश में सबसे आगे जाएगा। वह जमाना गया जब हमारे खिलाड़ी ओलम्पिक से खाली हाथ लौटते थे। नई शिक्षा नीति में हमने खेल को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है यह ऐतिहासिक कदम है। यह बातें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश ओलम्पिक संघ द्वारा स.......

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात: रेखा आर्य

उत्तराखंड के सभी खेल प्रशिक्षकों को मिलेगा पांच का पंच खेलपथ संवाद देहरादून। उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की शानदार मेजबानी को तैयार है। प्रदेश को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलना गौरव की बात है लिहाजा इसमें किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। यह बातें उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने जवाबदेह अधिकारियों से कहीं। खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों की सभी तैयारियां तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कह.......

महराजगंज की प्रतिभाओं को मिला क्रीड़ांगनों का तोहफा

स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन जिम, बॉक्सिंग और रेसलिंग कोर्ट की शुरुआत खेलपथ संवाद महराजगंज। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को ओपन जिम, बॉक्सिंग व रेसलिंग कोर्ट का तोहफा मिला है। जिलाधिकारी अनुनय झा और जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई। खिलाड़ी स्टेडियम में इस तरह की सुविधा पहली बार शुरू होने से काफी खुश नजर आ रहे थे। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया, फ.......

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दिखाया कौशल

चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 67 खिलाड़ी 9 खेलों में दिखाएंगे दम खेलपथ संवाद भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023-24 के लिए क्वालीफाइड प्लेयर्स के लिए आयोजित मीट एंड ग्रीट प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम और कौशल दिखाया। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के 67 खिलाड़ी 9 खेलों में दमखम दिखाए.......